अभिनेता रणवीर सिंह हमेशा ही अपने लाजवाब एक्टिंग और एक्सपेरिमेंटिंग रोल्स के लिए सुर्खियों में रहे हैं। एक के बाद एक हिट देते हुए आज वह काफी अच्छे मुकाम पर पहुंच गए हैं। रणबीर सिंह ने अपना करियर बैंड बाजा बारात मूवी से की थी।उसके बाद कई ऐसे रोल्स और मूवीस उन्होंने की है जिनमें उनका काम काबिले तारीफ है जैसे कि गोलियों की रासलीला रामलीला, गुंडे, बाजीराव मस्तानी, बेफिक्रे, पद्मावत, गली ब्वॉय और अब वह क्रिकेटर कपिल देव के ऊपर बन रही मूवी पर वह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। पर इन सबके अलावा रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। उनका एक्सपेरिमेंटिंग लुक कई लोगों को पसंद आते हैं और इनके ही वजह से कई लोग उन्हें काफी ट्रोल भी करते है।
तो आइए देखते हैं रणबीर सिंह के अजीबोगरीब फैशन लुक।

सबसे पहला लुक जो आप देख रहे हैं उसमे रणवीर सिंह ने एक स्काई ब्लू कलर का फर वाला जैकेट पहना है। जिसमें कि अलग-अलग लेबल वाले टैग लगे हुए हैं और हाथ में गली ब्वॉय लिखा हुआ है। दरअसल यह लुक रणवीर ने फिल्म गली ब्वॉय के प्रोमोशन के वक़्त पहना था। जिसमें वो काफी अलग लग रहे थे।इस फोटो पर दीपिका ने कॉमेंट किया के ये उनका फेवरेट लुक है।

दूसरा लुक है सफेद शर्ट के साथ प्रिंटेड जैकट और प्रिंटेड हाफ पैंट और इसके साथ उनहाने पहना है एक कली टोपी, साथमें लेसेस वाले चप्पल।ये अवतार रणवीर ने फिल्म दिल धड़कने दो के प्रोमोशन के वक़्त पहना था।

हालही में रणवीर ने डिज़ाइनर सब्यसाची के डिज़ाइन पहना था जिसमें वो पुराने ज़माने के अविनेत्री के तरह लग रहे हैं। उन्होंनेयाहा पे पोल्का डॉट्स वाले शर्ट के साथ गुलाबी, हरा,और सफेद रंग के दाग़ वाले पैंट पहना है। और साथमे पोल्का डॉट्स की मैचिंग टोपी भी पहनी है। ये अतरंगी अवतार रणवीरने हालही में आपनी फिल्म ८३ के प्रोमोशन के लिए पहना था।जिसका लोगों ने काफी मजाक उड़ाया। फैन्स ने तो यहां तक कहा के दीपिका की ड्रेस पहना है।

रणवीर का ये अवतार देखकर स बहैरान हो ग एथे। हल्हिमे रणवीर एक डबिंग स्टूडियो में लाल हुडी वाला जैकट पहनकर आ गए।सुनने में कितना नॉर्मल लगता है ना, लेकिन हैरानी की बात तो ये है के ये कोई आम हुडी नहीं था। सरसे ले कर घुटनों के नीचे तक लाल हुडी वाला जैकट और सठमे काले रंग का पैंट, और सबसे अजीब हल्के हरे रंग के जूते।अब आप इस अवतार को क्या कहेंगे। ऐसे ही कुछ और तस्वीरें देखिए नीचे और हमे कॉमेंट सेक्शन में जरूर बताइए कि इनमें से आपको सबसे अच्छा और सबसे बुरा कौनसा लगा।

लोग कहते हैं कि अगर आपमें हिम्मत है और आपका शारीरिक गठन अच्छा है तो आप कोई भी अवतार में अच्छे दिख सकते हैं। अगर हम बात करें रणवीर सिंह की तो रणवीर सिंह हमेशा ही हमें अलग अजूबे अंदाज में नजर आए हैं। पर सबसे जरूरी बात यह है कि रणबीर अपने ही अलग अलग अवतारों को काफी मजे से पहनते हैं। और उनके चाहने वाले को प्रेरित करते हैं।

हालांकि हम सब जानते हैं कि रणवीर सिंह कुछ ऐसे लुक्स भी है जिसे लोग देखकर शौक हो जाते हैं और जिनकी वजह से रणवीर का काफी मजाक भी उड़ाया जाता है।

