HomeLife StyleBasic Warm-Up Excercises | (योग सुक्ष्म ब्याम)

Basic Warm-Up Excercises | (योग सुक्ष्म ब्याम)

Basic Warm-Up Excercises :— (योग सुक्ष्म ब्याम)

हर रोज सुबह उठकर योगा करने से हमारे शरीर के सभी प्रकार की  शारीरिक परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

योग करने से हमें अच्छी नींद आती है तथा हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। योग से हमें शांति तथा आनंद प्राप्त होती है।

हर रोज सुबह उठकर योगासन करने से पहले हमें बेसिक व्यायाम करना चाहिए जिसे हम वार्म अप एक्सरसाइजेज भी कहते हैं।

योग सुक्ष्म व्यायाम हमारे शरीर को संतुलित रखता है और शरीर को गर्म करता है। यह व्यायाम हमारे इच्छा शक्ति को बढ़ाता है।

योग प्रार्थना :—

अपने हाथों को जोड़कर और पैरों को मिलाकर, आंखें बंद करके जिस भगवान को आप मानते हैं उन्हें नमन करें, और आंखें बंद करके अपने स्वास की तरफ ध्यान दें। ऐसा आधा मिनट तक करें।

यह क्रिया हमारे मन को एकत्रित करता है।

बुद्धि विकास क्रिया :—

अब सीधा खड़े होकर अपनी गर्दन को ऊपर और नीचे लेकर जाए फिर अपने ठुड्ढी को, सीने से मिलाएं। इस क्रिया को 20 बार तक करें। यह क्रिया बुद्धि का विकास करता है।

हाथों की शक्ति विकास क्रिया :—

अपने हाथों की उंगलियों से अंगूठे को बंद करें, अपने दाएं हाथ को क्लॉक वाइज 8 बार घुमाए, फिर एंटी क्लॉक वाइज 8 बार घूम आए। ऐसा दोनों हाथों से करें।

इस व्यायाम को रोजाना करने से हाथ मजबूत बनता है, और हाथों का कांपना बंद होता है। अर्थराइटिस के पेशेंट के लिए यह व्यायाम बहुत ही लाभदायक है।

कंधे की शक्ति विकास क्रिया :—

अपने दोनों हाथों को कंधे पर रखें, सामने से 8 बार और पीछे से 8 बार घुमाए, ऐसा दोनों हाथों से करें। इस से कंधा और बाहु सुंदर और सुडौल बनता है।

बाहु और कंधे की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का भी काम करता है।

ऋदय की शक्ति विकास क्रिया :—

सीधे खड़े होकर श्वास छोड़ते हुए अपने हाथों को ऊपर की तरफ लेके जाए, और अपने शरीर को पीछे की तरफ जितना हो सके झुकाए। इससे अर्ध चक्रासन भी कहते हैं। इस व्यायाम को करने से कमर का दर्द कम होता है और लंबाई बढ़ाती है।

कमर की शक्ति विकास क्रिया :—

कमर की शक्ति का विकास करने के लिए, सीधे खड़े होकर अपने सीधे हाथ से उल्टे हाथ की कलाई को पकड़े,  और सर को पीछे की तरफ लेकर जाए फिर धीरे धीरे सर, गर्दन, कमर को सीधा करें और दोनों हाथों से कमर को सामने की तरफ धकेले।

पैरों की शक्ति विकास क्रिया :—

पैरों की शक्ति विकास करने के लिए यह व्याम करना चाहिए।

  • उठक बैठक
  • कदमताल
  • दोनों पैरों को क्लाकवाइज ओर एंटीक्लाकवाइज घुमाए।

यह व्यायाम पैरों को मजबूती देता है, और साथ ही साथ जोड़ों के दर्द को भी कम करता है।

आवश्यक सूचना :—

इनमें से कोई भी व्यायाम महिलाएं अपने मासिक दिनों में ना करें, किसी भी व्यायाम को करने से पहले अपने योग गुरु से परामर्श जरूर कर ले।

 

Satya
Satyahttps://theflashtimes.com/
Hello, My name is Satya and I am a home maker, and a Yoga Trainer. Mother of two wonderful children . There comes a time when you need to do something for yourself. It came to me after a few years of marriage, when I decided to start writing food blogs and yoga blogs, delicious recipes for a website with a healthy routine of yoga, that was just the beginning! Many more to go... If you like my recipes and yoga blogs, please let me know in the comment section below....

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read